ग्राम अमाडा (महेंद्रबाड़ी) में एक गरीब आदिवासी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आग में परिवार का आशियाना और बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान जलकर राख हो गया। परिवार की बेटी का विवाह 2 जुलाई को होना है और शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं।