दुकानमें सीपेज बंद करो, एक लाख का हर्जाना भी दो, RDA कीलापरवाही पर उपभोक्ता आयोग का आदेश

Wait 5 sec.

रायपुर के गोविंद सागर व्यावसायिक परिसर के आवंटी दिलीप पृथवानी को घटिया निर्माण के कारण वर्षों से सीलन और सीपेज की समस्या झेलनी पड़ रही थी। आरडीए द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने पर उपभोक्ता ने आयोग की शरण ली। आयोग ने आरडीए को सेवा में गंभीर कमी मानते हुए दुकान का स्थायी निराकरण करने के साथ ही मानसिक-आर्थिक क्षति के लिए एक लाख रुपये हर्जाना भरने का आदेश दिया है।