पाकिस्तान के कराची में चौरंगी के पास यूनिवर्सिटी रोड पर कई धमाकों और ज़बरदस्त गोलीबारी की ख़बर सामने आई है। कराची में रेंजर्स ऑफ़िस पर कथित आतंकी हमले की ख़बरों के मुताबिक, यह हमला रात करीब 8:10 बजे रेंजर्स कराची ट्रांसपोर्ट कंपनी (KTC) के ऑफ़िस पर हुआ, जहां सबसे पहले एक धमाका हुआ।