IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज, बेलफास्ट में किसे मिलेगी ज्यादा मदद? पढ़ें IND vs IRE 2nd T20 की पिच रिपोर्ट

Wait 5 sec.

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 आज खेला जाएगा. अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, सिर्फ ये मैच जीतकर ड्रा कर सकती है. मेजबान ने पहले मैच में भारत को बुरी तरह हराया था, जिसके बाद फैंस को उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू आज हो सकता है. जानिए आज के मुकाबले में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा, टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले क्या करना चाहिए.भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 बेलफास्ट स्थित सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड (Stormont Cricket Ground Belfast) पर खेला जाएगा. ये मैच दोपहर का है, जो लोकल टाइम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 6 बजे से शुरू होगा, 5:30 बजे टॉस होगा. टॉस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, की क्या वैभव सूर्यवंशी आज डेब्यू करते हैं या नहीं.क्या वैभव सूर्यवंशी आज कर सकते हैं डेब्यू?वैभव सूर्यवंशी आज आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू करे, इसकी संभावना बहुत कम लग रही है. बेशक पिछले मैच में भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे, लेकिन एक हार से बदलाव होना मुश्किल लग रहा है. गौतम गंभीर बतौर कोच अपने प्लेयर्स को बैक कर सकते हैं. एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपन कर सकती है. ईशान किशन तीसरे नंबर पर आ सकते हैं.यह भी पढ़ें- 2 दिन के अंदर आयरलैंड की दूसरी जीत, बदल दिया इतिहास; पहली बार कर दिया ऐसा कारनामाIndia vs Ireland 2nd T20 में कैसा रहेगा पिच का बर्तावआज भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. यहां आज पहली पारी के समय पर हवाएं 25 km/h से अधिक की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है. गेंद मूव करेगी, जो सलामी बल्लेबाजों के लिए खासा मुश्किल पैदा करेगी. नई गेंद से गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं, इसलिए ओपनिंग जोड़ी को लप्पा शॉट खेलने से बचना होगा. दूसरी पारी में हवाएं थोड़ी धीमी होने की उम्मीद है, हालांकि फिर भी ये 20 km/h से अधिक रहेंगी. ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. लेकिन अगर बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में विकेट बचाए रखा तो बाद में बल्लेबाज हावी हो सकते हैं.यह भी पढ़ें- बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणितटीम इंडियाश्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम् दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, सुयश शेडगे.आयरलैंड टीमलोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डोकरेल, स्टीफन दोहनी (विकेटकीपर), बेन कैलिटज, टिम टेक्टर, गैरेथ डेलानी, रॉस अडेर, मैथ्यू हम्फ्रेस, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, रुबेन विल्सन, जय मुंद्रा, मैथ्यू होलार्ड.