उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के दौरान ढोल (भारतीय जंगली कुत्तों) का झुंड कैमरा ट्रैप में रिकॉर्ड हुआ है। विशेषज्ञों ने इसे जंगल के बेहतर होते स्वास्थ्य और संतुलित खाद्य-श्रृंखला का प्रमाण माना है। लगभग 956 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने और सघन एंटी-पोचिंग अभियानों के बाद, इस संकटग्रस्त प्रजाति की वापसी संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता है।