इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए चरक भेजा गया। घायलों में छह लोगों को अधिक चोट आने की सूचना मिली है। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।