साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में रविवार सुबह तेलंगाना पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और फ्रॉड करने वाले गिरोह के ठिकानों पर दबिश दी। स्थानीय पुलिस की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई।