Gold Jewellery Cleaning: सुनार भी रह जाएगा दंग! घर की इस 1 सस्ती चीज से 1 मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे सोने के गहने

Wait 5 sec.

Home Remedies To Clean Gold Jewellery: सोने की ज्वैलरी हर किसी के लिए खास होती है. चाहे वह शादी की चेन हो, अंगूठी हो, कानों के झुमके हों या कोई पारिवारिक विरासत, समय के साथ इनकी चमक पहले जैसी नहीं रहती. कई लोग इसे देखकर सोचते हैं कि शायद सोना खराब हो गया है, लेकिन असलियत कुछ और होती है. ज्यादातर मामलों में सोना अपनी चमक नहीं खोता, बल्कि उसकी सतह पर धूल, पसीना, परफ्यूम, लोशन और दूसरी गंदगी की परत जम जाती है, जिससे वह फीका दिखाई देने लगता है.घर पर कैसे ला सकते हैं आप इसमें चमक?अगर आपकी गोल्ड ज्वैलरी भी पहले जैसी नहीं चमक रही है, तो उसे साफ करने के लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में रखी कुछ सामान्य चीजों की मदद से भी उसकी चमक वापस लाई जा सकती है. सबसे आसान तरीका टूथपेस्ट का है. इसके लिए किसी साधारण या व्हाइटनिंग टूथपेस्ट की थोड़ी-सी मात्रा एक मुलायम कपड़े पर लें और उसे हल्के हाथों से ज्वैलरी पर रगड़ें. कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें और मुलायम तौलिये से अच्छी तरह सुखा दें. ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव डालकर रगड़ने से ज्वैलरी पर खरोंच आ सकती है.बेकिंग सोडा भी अच्छा विकल्पअगर ज्वैलरी पर ज्यादा गंदगी जमी हुई है, तो बेकिंग सोडा भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को ज्वैलरी पर लगाएं और करीब 4 से 5 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद पानी से धोकर लिंट-फ्री कपड़े से सुखा लें. बेकिंग सोडा की हल्की सफाई करने वाली क्षमता जमी हुई गंदगी हटाने में मदद करती है. हालांकि, इसे भी बहुत जोर से रगड़ने से बचना चाहिए.चेन की चमक वापस लाने के लिए क्या करें?अगर सोने की चेन की चमक कम हो गई है, तो दो कप गुनगुने पानी में दो चम्मच लिक्विड डिश सोप मिलाकर उसमें चेन को करीब पांच मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और धोकर सुखा लें. वहीं, कॉर्नफ्लोर और सिरके का गाढ़ा पेस्ट बनाकर भी चेन पर लगाया जा सकता है. पांच मिनट बाद इसे धोकर साफ करने से जमी हुई गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है.इसे भी पढ़ें- फर्श पर हो रही है चिपचिपाहट? अपनाएं ये देसी उपाय, शीशे जैसी चमक से जगमगाएगा घरअंगूठी और कानों की बालियों के लिए क्या करें?अंगूठी और कानों की बालियों की सफाई करते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. अगर अंगूठी में कोई कीमती पत्थर लगा है, तो उसे सीधे ब्रश से रगड़ने से बचें. वहीं, बालियों को साफ करने से पहले उनके सभी हिस्सों को अलग कर लें और फिर हल्के हाथों से साफ करें.इस बात का जरूर रखें ध्यानध्यान रखें कि सोने की ज्वैलरी पर तेज केमिकल या कठोर क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर ज्वैलरी बहुत ज्यादा गंदी है या उस पर कीमती रत्न लगे हैं, तो उसे किसी ज्वैलर से साफ कराना ज्यादा सुरक्षित रहेगा.इसे भी पढ़ें- Rice Cooking Tips: खिले-खिले चावल बनाने की एकदम आसान ट्रिक, कुकर में लगाएं बस इतनी सीटी