Chicken Naan Recipe: चिकन नान खाने के लिए क्यों जाना होटल? घर पर मिनटों में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Wait 5 sec.

How to Make Chicken Naan at Home: अगर आप पंजाब घूमने जाते हैं, तो वहां खाने में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में नान जरूर देखने को मिलेगा. पंजाब के बाहर भी इसका काफी बोलबाला है. चाहे आप दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश या फिर दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में चले जाएं, वहां भी इसे बड़े चाव से खाने वाले लोग मिल जाएंगे. फिर चाहे वह अमृतसर का प्रसिद्ध नान हो या चूर-चूर नान. ऐसे में अगर आप घर पर चिकन नान या बटर नान बनाना चाहते हैं, तो जानिए इसकी आसान रेसिपी.घर पर कैसे बनाएं चिकन नान?अब बात करते हैं कि आखिर आप घर पर चिकन नान कैसे बना सकते हैं. इसके लिए कई स्टेप्स होते हैं, जिसमें मैदा तैयार करना,  चिकन तैयार करना और फिर फाइनल स्टेप होता है नान बनाना. हर एक स्टेप्स सही से करना जरूरी होता है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से नान खाने का मजा खराब हो सकता है. इसे भी पढ़ें - Himalayan Breakfast: बटर-टी से लेकर सेल रोटी तक, पहाड़ों के लोगों को दिनभर फौलादी एनर्जी देती हैं ये चीजेंआटा कैसे तैयार करें?अगर आपने 500 ग्राम मैदा लिया है तो उसमें स्वादानुसार नमक, आधा कप गुनगुना दूध, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट या 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें दूध डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. फिर आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे किसी गर्म जगह पर ढककर रख दें, ताकि यह अच्छी तरह फूल जाए.चिकन कैसे तैयार करें?अब बात करते हैं चिकन की स्टफिंग की. इसके लिए सबसे पहले उबला हुआ और रेशेदार चिकन लें. इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस मिश्रण को कुछ देर तक अच्छे से भूनें और तैयार होने पर अलग रख दें.कैसे बनाएं चिकन नान?जब आटा अच्छी तरह फूल जाए और चिकन की स्टफिंग तैयार हो जाए, तब आटे की एक बड़ी लोई बनाएं. इसे बेलकर बीच में 2-3 चम्मच चिकन की स्टफिंग रखें. इसके बाद किनारों को बंद करके पोटली की तरह सील कर दें और हल्के हाथों से दोबारा बेल लें. नान को सेंकने के लिए गरम तवे पर उसकी एक तरफ हल्का पानी लगाकर तवे पर चिपका दें. जब नान फूलने लगे, तो तवे को उल्टा करके नान को सीधे आंच पर सेकें. चाहें तो इसे तवे पर दोनों तरफ से भी अच्छी तरह सेंक सकते हैं. नान तैयार होने के बाद उस पर पिघला हुआ मक्खन या घी लगाएं और गरमा-गरम परोसें.इसे भी पढ़ें - Evening Tea Snacks: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे ये 5 झटपट स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार