राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को भोपाल में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में लगभग तीन लाख 32 हजार बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।