क्षेत्र की सात औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई। इन इकाइयों द्वारा लगभग 1,911 करोड़ के निवेश एवं 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव है। उक्त सात इकाइयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है, जिनके द्वारा 950 करोड़ का निवेश एवं 332 लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा।