कुल चार चरणों में होने वाली परीक्षा में 19 विषयों के लिए 1239 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों के लिए चयन होना है। 12 से 26 जून तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ समय और देने की मांग उठाना शुरू कर दी है, क्योंकि फॉर्म भरने के एक माह बाद ही 2 अगस्त को उनकी परीक्षा होगी।