रास्ते में फंदा टोल नाके के आगे आरोपियों ने उल्टी आने का बहाना बनाकर कार रुकवाई। कार रुकते ही दोनों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर रजनीश को धमकाया तथा उनका आईफोन, दो अन्य मोबाइल फोन, घड़ी और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने रजनीश की आंखों पर पट्टी बांध दी और हाथ-पैर बांधकर उन्हें कार की पिछली सीट पर डाल दिया।