राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जांच टीम तुलसी उद्यान स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की उस शाखा पहुंची, जहां राम मंदिर के चढ़ावे की रकम जमा होती रही है।