छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से जुड़े 21 साल पुराने एनडीपीएस मामले में उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी चत्तर सिंह गोंड की सजा रद्द कर दी है। 21 अगस्त 2004 को पुलिस ने चत्तर सिंह के घर के पीछे मक्के की फसल के बीच 425 गांजे के पौधे मिलने का दावा करते हुए मामला दर्ज किया था।