बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के पास ऑनलाइन सट्टा खिलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। सिविल लाइन और ACCU टीम ने दीपक इदनानी को मोबाइल से ऑल पैनल कैसीनो गेम खिलाते पकड़ा। दो मोबाइल और कैसीनो स्क्रीनशॉट जब्त किए। बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश जारी है।