कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक नरहरि पटेल (38) का शव जशपुर के पत्थलगांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। वह 2013 में भर्ती हुआ था और दादर बस्ती में रहता था। मौत के कारणों की जांच जारी है।