जांजगीर के नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशम लाल साहू से शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी हुई। राजनांदगांव की भूमिका रंगारी खुद को महासमुंद की सरकारी नर्स पदमा बताकर इलाज और हादसे के बहाने पैसे मांगती रही। साइबर थाना जांजगीर ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।