करोड़ों की नल-जल योजना बनी शोपीस, 2 साल बाद भी नलों में नहीं आया पानी

Wait 5 sec.

जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह ब्लॉक के सिलादेही गांव में हर घर नल-जल योजना दो साल बाद भी अधूरी है। करोड़ों से पानी टंकी तो बनी, लेकिन पाइपलाइन अधूरी होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट झेलना पड़ता है। सरपंच संतोषी पटेल ने कहा, काम अधूरा है इसलिए हैंडओवर नहीं लिया।