सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार

Wait 5 sec.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है. इस पर फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा एक्टर अपने चैनल पर बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट भी शेयर करेंगे. भाईजान ने अपने चैनल पर पहला वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो टीचर बनकर बच्चों को बॉडी पार्ट्स के नाम सिखाते नजर आ रहे हैं. अब चैनल लॉन्च करने के बाद सलमान खान ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. साथ ही, उन्होंने खुद बताया है कि उनके यूट्यूब चैनल पर किस तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा.'बच्चों के लिए शिक्षा भी जरूरी है...'सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. इस फोटो में एक्टर ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.     View this post on Instagram           A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'मेरा यूट्यूब चैनल देखने के लिए धन्यवाद, मैं समझता हूं कि कंटेंट अभी तक आपके लिए नहीं है, लेकिन आप ये भी समझते हैं कि ये आपके छोटे बच्चों के लिए है. देखते हैं कि ये आगे कैसा रहता है. थोड़ी-सी मस्ती के साथ प्यार, परिवार और शिक्षा भी बच्चों के लिए जरूरी है. है ना?'Thank u for watching my YouTube Channel, I understand that the content is not for u yet but u also get it that it's for your little ones. Let's see how this pans out, thodi si masti ke saath pyaar aur family ke saath education bhi zaruri hai bacchon ke liye. Haina?— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 10, 202664 हजार के पार पहुंचे सब्सक्राइबर्ससलमान खान के यूट्यूब चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' है. चैनल के बायो में उन्होंने खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और ह्यूमैनिटेरियन बताया है. पहले वीडियो में वो टीचर बनकर बॉडी पार्ट्स के नाम सिखाते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि वीडियो में टीचर और स्टूडेंट, दोनों की भूमिका सलमान ने ही निभाई है. खबर लिखे जाने तक उनके चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 64.4 हजार के पार पहुंच चुकी थी.इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान खानवर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही वो अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं. अभिनेता जल्द ही अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं.इसके अलावा सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली की अगली फिल्म SVC63 का भी हिस्सा हैं, जिसमें नयनतारा उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'मॉन्स्टर' हो सकता है. ये फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.