नवरात्रि उपवास के दौरान अक्सर साबूदाना और आलू वाली पारंपरिक डिशेज खाई जाती हैं। इस बार फलाहार में स्वाद और पोषण का नया संगम लाने के लिए राजगिरा चीला, समा चावल के ढोकले, शकरकंद चाट और मखाना-मूंगफली टिक्की जैसी आसान और कम तेल वाली रेसिपीज आजमाई जा सकती हैं। ये व्यंजन दिनभर शरीर को ऊर्जावान और पेट को भरा रखने में मदद करते हैं।