कांकेर के खपरापारा में भिड़ गए भालू, वीडियो वायरल, आसपास के इलाकों में फैली दहशत

Wait 5 sec.

कांकेर वन परिक्षेत्र के खपरापारा इलाके में भोजन और पानी की तलाश में बस्ती की ओर आए दो जंगली भालू आपस में भिड़ गए। राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान सामने आई इस घटना ने वन विभाग और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा है।