मक्सी के समीप ग्राम बघेरा और आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। बिजली समस्या को लेकर विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।