मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली और इंदौर सहित डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 9 अक्टूबर को दो ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से चलाने का निर्णय लिया है, जबकि चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।