किशोर कुमार की जिंदगी का मध्यप्रदेश के खंडवा शहर से अटूट रिश्ता रहा। हजारों सदाबहार गाने गाने और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले किशोर कुमार को कभी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। उनके बेटे अमित कुमार के अनुसार, फिल्म 'दूर गगन की छांव में' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी जिसे किशोर दा ने साफ ठुकरा दिया था।