सुकमा के जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों का हथियार डंप बरामद

Wait 5 sec.

सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत पालाचलमा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपे हुए बड़े डंप का भंडाफोड़ किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों की सटीक सूचना पर चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में तेरह हथियार, दो सौ आठ डेटोनेटर, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में विस्फोटक व जिंदा कारतूस बरामद कर माओवादियों के मंसूबों को नाकाम किया गया।