ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत की मजबूत होती आर्थिक साख पर टिक गईं। यह पहला मौका है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था, बिजनेस और टेक्नोलॉजी के दिग्गजों का यह प्रतिष्ठित मंच भारत की धरती पर सजा है।