रायपुर में नवरात्र शुरू होते ही फल- फूल और सब्जियों के दाम बढ़े, पूजा की थाली और रसोई महंगी

Wait 5 sec.

राजधानी रायपुर में नवरात्र शुरू होते ही फल, फूल और हरी सब्जियों की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। व्रत और पूजा की मांग बढ़ने से फलों और फूलों के भाव दोगुने तक पहुंच गए हैं, जबकि महंगी सब्जियों ने रसोई का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। त्योहार के सीजन में बढ़ी इस महंगाई से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।