कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 75 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर तोड़े

Wait 5 sec.

कांकेर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर 75 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। कोड़ेजूंगा चौक पर एएसपी योगेश साहू की मौजूदगी में इन सभी साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस ने बाइक चालकों से मानक साइलेंसर उपयोग करने की अपील की है।