शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देशभर से आए 60 हजार से अधिक भक्तों ने माता हरसिद्धि के दर्शन किए। महापर्व पर माता हरसिद्धि का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर की परंपरा अनुसार नवरात्र के नौ दिन शयन आरती नहीं होगी।