कई बार iPhone बिल्कुल ठीक चल रहा होता है और अचानक स्क्रीन पर आपकी उंगलियों का असर ही नहीं होता है. कोई ऐप खुला रह जाता है, फोन बंद नहीं होता या फिर कुछ समय के लिए पूरा सिस्टम जैसे रुक जाता है. इसकी वजह हमेशा कोई बड़ी खराबी हो, ऐसा जरूरी नहीं है.कई बार फोन के बैकग्राउंड में चल रहे काम, पुराना ऐप, कम बैटरी या स्टोरेज का लगभग भर जाना भी इसकी वजह बन सकता है.ये समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं और कई दिनों तक फोन सामान्य चलने के बाद अचानक सामने आ सकती हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि Apps से Storage तक iPhone के बार-बार Hang होने की वजह क्या है. iPhone Hang होने के पीछे क्या वजह हो सकती है?जब iPhone के बैकग्राउंड में एक साथ बहुत सारे काम चल रहे हों, तो फोन पर दबाव बढ़ सकता है. कई ऐप एक साथ चलना या कोई सिस्टम टास्क बीच में अटक जाना भी फोन के जवाब देना बंद करने की वजह बन सकता है. कम बैटरी होने पर भी फोन की स्पीड प्रभावित हो सकती है और वह अटका हुआ महसूस हो सकता है. जब iPhone की स्टोरेज लगभग पूरी भर जाती है, तो सिस्टम के पास जरूरी काम करने, अपडेट इंस्टॉल करने और अस्थायी फाइलें सेव करने के लिए कम जगह बचती है. ऐसे में फोन के अचानक रुकने की समस्या दिखाई दे सकती है. इस वजह भी कर सकती है iPhone को Freezeअगर आपका iPhone किसी खास ऐप को इस्तेमाल करते समय बार-बार Hang होता है, तो उस ऐप पर ध्यान देना चाहिए. किसी ऐप का मौजूदा iOS वर्जन के साथ पूरी तरह Compatible न होना या उसमें मौजूद Bug भी फोन के Freeze होने की वजह बन सकता है.Games, Editing Apps और Social Media Apps ज्यादा मेमोरी की जरूरत पड़ने के कारण ऐसी स्थिति में खास तौर पर परेशानी पैदा कर सकते हैं. ऐसे ऐप को Update करना या जरूरत न होने पर Remove करना सही हो सकता है. यूज में नहीं आने वाले Apps को बंद रखना भी फोन के दोबारा Lock होने की संभावना कम कर सकता है. iPhone Freeze हो जाए तो ऐसे करें Force Restart1. अगर स्क्रीन Touch का जवाब नहीं दे रही है और फोन सामान्य तरीके से बंद भी नहीं हो रहा, तो Force Restart किया जा सकता है. इससे आपका Data Delete नहीं होता है.2. इसके लिए पहले Volume Up बटन दबाकर तुरंत छोड़ें. 3. इसके बाद Volume Down बटन दबाकर तुरंत छोड़ें. 4. अब Side Button को दबाकर रखें. 5. स्क्रीन पर Apple Logo दिखाई देने पर Side Button छोड़ दें. इसके बाद iPhone को दोबारा शुरू होने में कुछ सेकंड लग सकते हैं. कई बार इसके बाद फोन सामान्य तरीके से काम करने लगता है. यह भी पढ़ें - Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉकiOS Update करना भी हो सकता है जरूरीपुराना iOS भी फोन में Freeze और Crash जैसी दिक्कतों की वजह बन सकता है. Apple के Software Updates में नए फीचर्स के साथ ऐसे Bugs के फिक्स भी शामिल होते हैं जो फोन के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं, साथ ही अपडेट Apps की कंपेटिबिलिटी और बैटरी मैनेजमेंट में भी सुधार करते हैं. यह भी पढ़ें - घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस