रायपुर में समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष महिला स्व-सहायता समूहों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। महिलाओं ने लिव-इन रिलेशनशिप का अनिवार्य पंजीकरण कराने, बच्चों के भरण-पोषण व कानूनी अधिकार सुरक्षित करने, संपत्ति में बराबर हक और एक समान सख्त दहेज कानून लागू करने की मांग उठाई। समिति ने इन सभी व्यावहारिक सुझावों को अंतिम रिपोर्ट में शामिल करने का आश्वासन दिया।