शहर में कंक्रीट के बढ़ते जंगल के बीच अब ढाई लाख पेड़ों का असली जंगल आकार लेगा। शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) राऊ स्थित स्कीम-97 पार्ट-4 में करीब 42 एकड़ जमीन पर नगर वन (सिटी फॉरेस्ट) विकसित करेगा।