इंडिगो एयरलाइंस के विंटर शेड्यूल में 25 अक्टूबर से इंदौर और कोच्चि के बीच हवाई कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिलेगा। एयरलाइन गोवा और पुणे के रास्ते इंदौर से कोच्चि तक कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा देगी। खास बात यह है कि यात्रियों को बीच में विमान बदलने की जरूरत नहीं होगी।