विमेंस प्रीमियर लीग में अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर चर्चा में आईं अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अब मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलती नजर आएंगी. 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली नॉरिस को मुंबई ने WPL 2027 से पहले अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ये ट्रेड नीलामी से पहले यूपी वॉरियर्स के साथ हुआ है.मुंबई इंडियंस ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है. यूपी वॉरियर्स ने भी उन्हें 2026 सीजन से पहले इसी कीमत पर साइन किया था. ये पूरी तरह कैश डील है. यानी मुंबई ने इस ट्रेड के बदले यूपी वॉरियर्स को कोई खिलाड़ी नहीं दिया है.डेब्यू मैच में किया था कमालतारा नॉरिस ने 5 मार्च 2023 को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ WPL में डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. वो WPL में एक पारी में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं. साथ ही, वो इस लीग में खेलने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी भी थीं.नॉरिस ने WPL के पहले सीजन में कुल 5 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 7 विकेट लिए. उनका गेंदबाजी औसत 12.71 और इकॉनमी रेट 8.09 रहा. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2024 सीजन से पहले रिलीज कर दिया. यूपी वॉरियर्स ने 2026 सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन अमेरिका की टीम के साथ टी20 विश्व कप क्वालीफायर में व्यस्त होने के वजह से वो उस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सकीं.MI लंदन के लिए भी खेलींतारा नॉरिस मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से पहले भी जुड़ चुकी हैं. वो इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में MI लंदन की टीम का हिस्सा रही हैं. अब WPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिलेगा.नीलामी से पहले टीमों की तैयारीWPL 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड के बाद मुंबई के पास 90 लाख रुपये बचेंगे और वो ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी खरीद सकेगी. वहीं, यूपी वॉरियर्स के पास 3.75 करोड़ रुपये होंगे और टीम ज्यादा से ज्यादा 8 खिलाड़ियों को खरीद सकेगी, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.यह भी पढ़ें: टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी