छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादकों केलिए अच्छी खबर: सरकारी खरीद में प्रति क्विंटल 70रुपये की हुई बढ़ोतरी

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ सरकार ने शक्कर कारखानों में गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान संघ के साथ गहन चर्चा के बाद प्रति क्विंटल 70 रुपये की बढ़ोतरी की गई। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ देश में गन्ने का दूसरा सर्वाधिक भाव देने वाला राज्य बन गया है जिससे किसानों में भारी उत्साह है।