इंदौर आरटीओ में वीआईपी नंबरों का क्रेज एक बार फिर सामने आया है। 0001 नंबर तीन साल बाद फिर 5 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर गया। गुरुवार को MP-09 BZ सीरीज के इस प्रीमियम नंबर के लिए हुई ई-नीलामी में बोली 5.63 लाख रुपए तक पहुंची। एक लाख रुपए के बेस प्राइस वाले इस नंबर के लिए चार दावेदार मैदान में थे।