पर्दे पर अपनी दमदार आवाज और तीखे अभिनय से पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर को इंदौर ने एक अलग रूप में भी देखा था- निशानेबाज नाना के रूप में। वर्ष 2004 में इंदौर की बीएसएफ रेवती रेंज में हुई 48वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 300 मीटर बिग-बोर स्पर्धा में रजत पदक जीता था।