छत्तीसगढ़ के बम्हनीडीह थाना अंतर्गत ग्राम सोठी में अवैध रेत के खिलाफ प्रशासन की पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पूर्व में प्रशासन ने लगभग 450 घनमीटर अवैध रेत जब्त करने के साथ ही ट्रैक्टर पर कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद रात्रिकालीन अवैध भंडारण का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।