Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

Wait 5 sec.

स्मार्टफोन मार्केट में फ्लैगशिप फोन को लेकर मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. कंपनियां अब बेहतर प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ अपने नए डिवाइस पेश कर रही हैं. इसी बीच iQOO के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को लेकर भारत में हलचल तेज हो गई है. फोन को चीन में पेश किया जा चुका है.अब भारतीय बाजार में इसकी एंट्री के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है. हाल ही में iQOO India के CEO निपुन मार्या की सोशल मीडिया पोस्ट ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं. तो आइए जानते हैं कि क्या iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब है. क्या iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब है?iQOO India के CEO निपुन मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है. इसमें कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को इंतजार करने को कहा है. पोस्ट में फोन का नाम या उसके फीचर्स नहीं बताए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह iQOO 16 हो सकता है. कंपनी की ओर से आने वाले समय में इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. iQOO 16 चीन में लॉन्चiQOO 16 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था. वहां इसके शुरुआती मॉडल की कीमत 5,999 चीनी युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 86,000 रुपये होती है, हालांकि भारत में इसकी कीमत क्या होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. यह फोन पिछले साल आए iQOO 15 का अगला मॉडल है. iQOO 16 में मिलेगी 165Hz वाली 2K स्क्रीनफोन में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें Samsung की M16 ल्यूमिनसेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. चीन में पेश किए गए मॉडल में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. गेमिंग के लिए इसमें Q4 गेमिंग चिप दी गई है. यह भी पढ़ें - iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह8400mAh बैटरी और तीन 50MP कैमरेचीन वाले मॉडल में 8,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे हैं. इनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, फिलहाल भारत में iQOO 16 की लॉन्च डेट, कीमत और यहां मिलने वाले वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी पढ़ें - डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें