रायपुर में कपड़ा कारोबारी ने एक पान की कीमत चुकाई ' दस लाख ', जानिए कटोरा तालाब में ऐसा क्या हुआ ?

Wait 5 sec.

दीपावली से पहले राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में उठाईगिरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी जब पान खाने उतरे तभी अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर उनकी स्कूटी की डिक्की से दस लाख रुपये पार कर दिए। शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।