सीहोर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला; महिला कर्मचारी का दबाया गला, ईंट-पत्थर बरसाए, 8 पर केस दर्ज

Wait 5 sec.

सीहोर के कंजर चौराहा क्षेत्र में 11 केवी ग्वालटोली फीडर के तहत बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम के साथ विवाद के बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई। आरोप है कि महिला कर्मचारी प्रीति शुक्ला का गला दबाने का प्रयास किया गया।