केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर प्रवास के दौरान भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। महासंघ वरिष्ठ नागरिकों की रेल किराया छूट की बहाली निचली बर्थ में प्राथमिकता और निश्शुल्क व्हीलचेयर सहित बारह सूत्रीय मांगें सौंपेगा। महासंघ ने इसके लिए रेल मंत्री कार्यालय रायपुर कलेक्टर और एडीआरएम को ईमेल भेजकर भेंट का विधिवत समय मांगा है।