अमेरिका के मेक्सिको की खाड़ी से लगे तटीय इलाकों में शुक्रवार को इसायस तूफान टकराया। फ्लोरिडा और अलबामा में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। भारी बारिश के बाद से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ उखड़कर गिर गए और करीब 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। इन इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तूफान से जुड़ी तस्वीरें… इस साल अटलांटिक महासागर में यह पहला तूफान है इसायस 2026 में अटलांटिक महासागर में आया पहला तूफान है। आमतौर पर अटलांटिक में तूफानों का मौसम जून से नवंबर तक रहता है। इस बार प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति के कारण अटलांटिक में तूफान बनने की रफ्तार धीमी रही। अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर का पानी गर्म हो जाता है। इससे ऊपरी वायुमंडल में हवाओं का बहाव बदलता है। अटलांटिक के ऊपर तेज हवाएं तूफानों की बनावट बिगाड़ सकती हैं, जिससे उनके बनने और ताकतवर होने की संभावना घट जाती है। 30 साल से ज्यादा समय में यह पहली बार है, जब अक्टूबर तक अटलांटिक महासागर में कोई तूफान नहीं बना था। मैप के जरिए समझिए इस तूफान का रास्ता… मेक्सिको और कैलिफोर्निया में भी दो तूफान आए अमेरिका में तूफान इसायस के बीच मेक्सिको और दक्षिणी कैलिफोर्निया में भी दो तूफान आए हैं। मेक्सिको में तूफान साइमन से भारी बारिश और जमीन धंसने का खतरा है। वहीं, कैलिफोर्निया में तूफान रेचल से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति इन तूफानों के लिए अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बना सकती है। तीन राज्यों में इमरजेंसी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह तूफान के खतरे को देखते हुए मिसिसिपी, अलबामा और फ्लोरिडा के गवर्नरों ने अपने-अपने राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी। तटीय इलाकों में रहने वाले कुछ लोगों से घर खाली करने और बाकी लोगों से तूफान से निपटने की तैयारी करने को कहा गया। अलबामा की गवर्नर के आइवे ने तूफान के जमीन से टकराने से कुछ समय पहले बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके राज्य में इमरजेंसी घोषित करने की मंजूरी दे दी है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…