राहुल गांधी का व्यवहार 'जो मैं कहूं, वही सही'हठधर्मिता है, इससे संवैधानिक संस्थाओं को खतरा- अधिवक्ता नरेश चंद्र

Wait 5 sec.

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता ने विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का क्षरण करता है तथा राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देशहित को अनदेखा करना अनुचित है।