इंदौर में जांच : पैक्ड घी में 10 गुना ज्यादा सीसा मिला, 96 में से 28 सैंपल फेल

Wait 5 sec.

शहर में बिक रहे पैक्ड घी की जांच में खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट के साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सीसा भी मिला है। जुलाई से सितंबर के दौरान जांचे गए घी के 28 सैंपल फेल हुए। इनमें 24 असुरक्षित और 4 अवमानक पाए गए।