आईपीएल का अगला ऑक्शन अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले ही लीग में पैसों से जुड़ी एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर सामने आई खबर ने सबका ध्यान खींचा है. संजीव गोयनका की अगुवाई वाला आरपीएसजी ग्रुप टीम में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. अगर ये डील आगे बढ़ती है, तो इससे टीम की बढ़ती वैल्यूएशन का अंदाजा भी लगाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरपीएसजी ग्रुप लखनऊ सुपर जायंट्स में करीब 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है. इस डील के लिए बैंक चुनने की प्रोसेस शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट में गोल्डमैन सैक्स का नाम इस दौड़ में सबसे आगे बताया गया है, लेकिन आखिरी फैसला अभी नहीं हुआ है.2 अरब डॉलर तक हो सकती है टीम की वैल्यूएशनरिपोर्ट के अनुसार, आरपीएसजी ग्रुप लखनऊ सुपर जायंट्स की वैल्यूएशन करीब 1.5 से 2 अरब डॉलर के बीच रखना चाहता है. इस हिसाब से 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी की कीमत करीब 225 से 400 मिलियन डॉलर हो सकती है. आरपीएसजी ग्रुप ने नवंबर 2021 में लखनऊ फ्रेंचाइजी को करीब 7,090 करोड़ रुपये यानी लगभग 800 मिलियन डॉलर में खरीदा था.टीम का कंट्रोल गोयनका के पास ही रहेगायहां एक बात साफ है कि ये पूरी टीम बेचने की डील नहीं है. अगर सौदा होता है तो सिर्फ माइनॉरिटी हिस्सेदारी नए निवेशक को दी जाएगी. यानी लखनऊ सुपर जायंट्स का मुख्य कंट्रोल आरपीएसजी ग्रुप और संजीव गोयनका के पास ही रहेगा. नया निवेशक टीम में हिस्सेदार बनेगा, लेकिन पूरी फ्रेंचाइजी का मालिक नहीं होगा.इस साल आईपीएल में फ्रेंचाइजी से जुड़ी बड़ी कारोबारी डील पहले ही देखने को मिल चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री करीब 1.78 अरब डॉलर में हुई, जबकि राजस्थान रॉयल्स का सौदा करीब 1.65 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर हुआ. इन डील से आईपीएल टीमों की बढ़ती कारोबारी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है.डील फाइनल होने में लग सकता है समयलखनऊ सुपर जायंट्स में हिस्सेदारी बेचने की प्रोसेस अभी शुरुआती दौर में है. बैंकर और संभावित निवेशक को लेकर अंतिम फैसला बाकी है. ऐसे में अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि हिस्सेदारी किसके पास जाएगी. अगर डील फाइनल होती है, तो आरपीएसजी ग्रुप अपनी फ्रेंचाइजी की बढ़ी हुई वैल्यूएशन का फायदा उठा सकता है.यह भी पढ़ें : लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान, टॉप-3 में श्रेयस अय्यर की एंट्री