छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर बाघों के अवैध शिकार और खाल तस्करी के गंभीर मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना को पूरे प्रदेश में अधिकार क्षेत्र देने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट में महाराष्ट्र पुलिस के कर्मियों और मुखबिरों की संलिप्तता भी सामने आई है।