इंदौर में पीजी डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में 2 सीनियर छात्राओं पर कार्रवाई, 7 दिन के लिए निलंबित

Wait 5 sec.

एमटीएच अस्पताल की पीजी छात्रा डॉ. सिम्मी यादव को प्रताड़ित किए जाने के मामले में आखिरकार डीन कार्यालय की ओर से कार्रवाई हुई है। दो आरोपी सीनियर छात्राओं को 7 दिन के लिए अस्पताल से संबंधित सभी कार्यों से निलंबित कर दिया गया है।