मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कसारा यार्ड में तीसरी लाइन के कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 16 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी और कई प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से रवाना होंगी। दूसरी तरफ त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया और एलटीटी के बीच 22 कोच वाली पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।